रुद्रप्रयाग, जून 19 -- केदारनाथ धाम में हर रोज बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। चारधाम यात्रा के सभी पड़ावों में सबसे अधिक भीड़ बाबा केदार के दर पर ही है। बड़ी संख्या में आ रहे लोगों के साथ धाम में कचरा संकट भी पैदा हो रहा है। कचरे के निपटान के लिए शुरू किया गया 'कैरी मी बैक' अभियान अब जन आंदोलन बनता जा रहा है। श्रद्धालु खुद धाम की तस्वीर बदल रहे हैं। केदारनाथ धाम से अब तक 2 टन कचरा गौरीकुंड लाया जा चुका है। हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण और केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित कैरी मी बैक अभियान को श्रद्धालुओं एवं जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, 10000 से अधिक श्रद्धालुओं को रवाना किया गयाजनभागीदारी से स्वच्छ हो रहा केदारधाम ...