रुद्रप्रयाग, अप्रैल 28 -- केदारनाथ धाम की मर्यादा को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को पुलिस को क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमि चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर के ठीक सामने बैठने वाले साधुओं को अन्यत्र बैठने को कहा है। जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि बीते पांच दिन में धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों को दूर किया गया है। धाम आने वाले साधु-संतों की सुविधा और उनके सम्मान के लिए भी कदम उठाए हैं। इसी क्रम में पुलिस को लिखित निर्देश दिए गए हैं कि साधु, संतों का रूप धर कर धाम पहुंचने वाले संदिग्धों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन कालनेमि चलाया जाए। यह भी पढ़ें- केदारनाथ में दर्शन के नए नियम; दोपहर 12 बजे तक ही स्पर्श, सवा लाख लोग धाम पहुंचेधाम में भिक्षावृत्ति पर रोक लगेगी उन्होंने कहा कि देखा गया है कि मंदिर के सामने कई साधु भ...