रुद्रप्रयाग, मई 2 -- केदारनाथ में वीआईपी सिस्टम और वीआईपी गेट बंद करने की मांग को लेकर शुक्रवार को तीर्थपुरोहितों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इससे आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष के सम्मुख अपनी बात को रखा। हालांकि बाद में तीर्थपुरोहित और बीकेटीसी अध्यक्ष के बीच बातचीत हुई। जिसके बाद मामला शांत हो गया। शुक्रवार को केदारनाथ में कुछ लोग वीआईपी गेट से अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच तीर्थपुरोहितों को किसी ने ऐसी सूचना दी गई कि उन्हें भी अंदर जाने से मना किया जा रहा है। इसी बात को लेकर तीर्थपुरोहित आक्रोशित हो गए। करीब पचास तीर्थपुरोहित मंदिर के वीआईपी गेट के समीप नारेबजी करने लगे। आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने वीआईपी गेट बंद करो, वीआईपी सिस्टम बंद करो के नारे लगाए। ...