केदारनाथ में बीमार यात्री की पुलिस ने की मदद
देहरादून, मई 12 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बीमार यात्री को पुलिस ने समय पर पहुंचाया अस्पताल, स्वास्थ्य लाभ मिलने पर उनको गंतव्य के लिए किया रवाना। पुलिस सहायता नंबर डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि पुराना घोड़ा पड़ाव स्थित हिमलोक टेंट के पास एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित यात्री को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उचित उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने और स्थिति सामान्य होने के पश्चात यात्री को उनके परिजनों के साथ उनके गन्तव्य के लिए वापस रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- केदारनाथ में मौसम खराब होने से हेली सेवा कुछ घंटे तक रही बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.