बद्री नौटियाल, अप्रैल 27 -- kedarnath Darshan Timing: केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगातार तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। चार दिनों में ही दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार चुकी है। इसके साथ ही अब भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ मंदिर में सांयकालीन आरती शुरू हो गई है। जबकि श्रृंगार दर्शन भी शुरू हो गए हैं। तीर्थयात्री सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक स्पर्श दर्शन और इसके बाद श्रृंगार दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में हर साल यात्रियों के बेहतर दर्शन के लिए प्रशासन एवं बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा निंरतर प्रयास किए जाते रहे हैं। बीते कुछ सालों से केदारनाथ धाम में यात्री संख्या अत्यधिक आने से दर्शनों के लिए यात्रियों को लाइन में कई देर तक खड़ा होना पड़ता है। बीते दिन भगवान भैरवनाथ के कपाट खोले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.