केदारनाथ, अप्रैल 29 -- चारधाम यात्रा के दौरान चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब और राजस्थान के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 14 लाख रुपये के 13 महंगे मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले घाटों और मंदिरों में लोगों का ध्यान भटकाकर चोरी करता था। बद्रीनाथ में एक श्रद्धालु की शिकायत के बाद गठित एंटी थेफ्ट स्क्वाड ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ये मोबाइल केदारनाथ से चुराए गए थे। पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने को कहा है। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का बुधवार चमोली पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.