केदारनाथ में उमड़ी भारी भीड़ के बीच नियमों को तोड़ते दिखे श्रद्धालु, वायरल वीडियों को देख लोगों ने लगाई क्लास
केदारनाथ, अप्रैल 23 -- चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान 22 अप्रैल को मंदिर के कपाट खुलते ही पहले ही दिन करीब 38,000 भक्तों ने मंदिर के दर्शन किए। हालांकि, इतनी भारी भीड़ के एक साथ पहुंचने की वजह से इंतजाम कम पड़ गए और लोगों को संभालना मुश्किल हो गया। साथ ही लोगों की अनुशासनहीनता की वजह से मंदिर परिसर के आसपास भारी अराजकता का माहौल देखने को मिला। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन मंदिर परिसर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच वहां का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वहां दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्त और व्यवस्था को भंग कर बीच में घुसते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। जो वीडियो क्लिप सामने आई है, वह कुल 23 सेकंड की है और उसमें लाइन में खड़े भक्तों के बीच लोगों को बैरिके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.