देहरादून, अक्टूबर 8 -- देहरादून। फिल्म अभिनेता नाना पाटकेर सितंबर-अक्तूबर 2022 में अपनी एक मराठी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में चमोली जिले में पहली बार आए थे। इस दौरान उन्होंने चीन सीमा से सटी नीति घाटी, बाम्पा, सुराईथोटा, जोशीमठ और तपोवन जैसे खूबसूरत ग्रामीण इलाकों में अपनी फिल्म की शूटिंग की थी। केदारनाथ में तो 2013 की त्रासदी के चिन्ह देखकर वह खामोश हो गए थे। स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ उन्होंने कई दिन बिताए, स्थानीय लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाई जो उस समय मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियों में रही। इस दौरे के दौरान पहाड़ों की खूबसूरती और स्थानीय लोगों के सरल व्यवहार से नाना पाटेकर इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में जमीन खरीदकर बसने की इच्छा भी जताई थी। यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए ली थी सेना से ट्रे...