बद्री नौटियाल, मई 21 -- रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मानसून की दस्तक से पहले ही मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भारी भूस्खलन हो गया था। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने रात 9:16 बजे एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ सोनप्रयाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। थोड़ी ही देर में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- केदारन...