केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ टूटने से यात्रा रोकी; श्रद्धालु गौरीकुंड में फंसे- VIDEO
रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 10 -- उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह चीरबासा में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रियों को गौरीकुंड में रोक दिया गया। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम मार्ग को सुचारु करने में जुट गई, जबकि पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात हैं। पैदल मार्ग पर पहाड़ गिरने का मंजर सामने आया है। रुद्रप्रयाग जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 7:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने चीरबासा में मलबा और पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना दी। इसके बाद जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित विभाग को तत्काल अवगत कराया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कांग्रेस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.