हरिद्वार, मार्च 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों को बसाने का काम कर रही है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग दस हजार से अधिक अतिक्रमण उखाड़कर फेंक दिए हैं। शाह ने ऐलान किया कि देश में जहां-जहां भी घुसपैठिया हैं, केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा। वे शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित 'चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया का समर्थन करते हुए कहा कि जो भारत के नागरिक नहीं हैं, उनका नाम मतदाता सूची से हटना चाहिए। वे बोले, जिस देश में लोकतंत्र को संभालने वाली मूल इकाई यानी मतदाता सूची शुद्ध न हो, उस देश का लोकतंत्र कभी सलामत नहीं रह सकता। शाह ने उत्तराखंड में पिछले कांग्रेस शासनकाल के कथित भ्रष्टाचार के मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.