केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ 12 सदस्यीय पदयात्रियों का जत्था
सहारनपुर, अगस्त 1 -- गंगोह। बारह सदस्यीय कावंड पदयात्रियों का जत्था शिवचौक से बाबा भोलनाथ का पूजन अर्चन करने के उपरान्त गंगोत्री व बाबा केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व कावंडयात्रियों को हर हर बम बम के जयकारों के बीच काफी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जत्थे को रवाना किया। विगत कई वर्षों से माता गंगा के उदगम स्थल गंगोत्री से गंगा जल लेकर बाबा केदारनाथ का अभिषेक करने वाले पदयात्री जत्थे में श्ऱद्धालुओं की संख्या लगातार बढती जा रही है। गत वर्ष यह संख्या नौ थी जो इसबार बढकर 12 हो गई है। श्रद्धालुओं में अपूर्व मितल, रजनीश गर्ग, अरविन्द शर्मा, संजू सैनी, अजय मितल, अमित गर्ग, विकास मितल, दीपक मितल, पंकज सैनी, जयपाल, आशीष गर्ग व आशीष सैनी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.