केदारनाथ धाम में 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत कार्रवाई
देहरादून, जुलाई 18 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत बड़ी कार्रवाई, बिना सत्यापन और आधार के रह रहे 15 बाबाओं पर चालानी कार्रवाई की गई। केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यात्रा मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा संचालित इस अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन और वैध पहचान पत्र के रह रहे बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 15 व्यक्तियों के चालान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.