देहरादून, सितम्बर 25 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य बिगड़ने पर दो यात्रियों को हेली एंबुलेंस के माध्यम से उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। दोनों यात्री केदारनाथ स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती थे। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति खराब होने के दृष्टिगत चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...