एएनआई, मार्च 22 -- बर्फबारी के वजह से विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में बर्फ की मोटी चादर से ढक चुका है। यहां तीन से चार फीट की बर्फ जम चुकी है। केदारनाथ मंदिर समिति के मुताबिक केदारनाथ मंदिर और पूरी केदार घाटी बर्फ से ढक चुकी है जिससे दिव्य और मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजर देखने को मिल रहा है। इस साल केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। बर्फबारी और माइनस तापमान में भी इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान और उत्तराखंड पुलिस मुस्तैदी से सुरक्षा में जुटी हुई है और सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाए हुए हैं। मंदिर समिति ने कहा 'इतनी कठिन परिस्थिती में भी जवान घाटी और और आस-पास की जगहों की सुरक्षा में लगातार जुटे हुए हैं। वे इलाको में लगातार गश्त लगा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.