रिषिकेष, अप्रैल 22 -- गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बाद अब बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही ऋषिकेश में भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा के दर्शन के लिए तड़के से ही यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटरों पर जुटे दिखे। सुबह से लेकर शाम तक आस्थापथ पर रवाना होने से पूर्व 3,456 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में 24 काउंटर तड़के से लेकर सुबह आठ बजे यात्रियों की कतारों से फुल दिखे। महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों से यात्री ऑफलाइन रजिस्ट्रेशेन के लिए पहुंचे। केंद्र में जय बदरी, जय केदार के जयकारों के बीच यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर धामों का रुख किया। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे श्रद्धालु यात्रा पर जाने से पूर्व ट्रांजिट...