देहरादून, नवम्बर 19 -- जमीन के नीचे रेडॉन गैस का स्तर बदलना भूकंप के साथ भारी बारिश और बाढ़ जैसी आपदाओं का भी संकेत हो सकता है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों के शोध में यह महत्वपूर्ण बात सामने आई है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि भारी बारिश के दौरान भूजल में रेडॉन गैस की मात्रा सामान्य से दोगुनी से अधिक हो गई थी। दुनियाभर के वैज्ञानिक लंबे समय से भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करने वाला सिस्टम विकसित करने में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक भूकंप का सही समय, स्थान और तीव्रता बताना संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में रेडॉन गैस को भूकंप के शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वाडिया इंस्टीट्यूट के भू-वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार का यह शोध 'जियोफिजिक्स फॉर एडवांसिंग सेस्मोलॉजी' शोध पत्र में प्रकाशित हु...