देहरादून, अप्रैल 19 -- Kedarnath Helicopter Services: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को पहले से ज्यादा सख्त और व्यवस्थित बनाया गया है। आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खोले जाएंगे। इसी दिन से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। हेली सेवाएं केदारनाथ घाटी के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से संचालित की जाएंगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियों को संचालन की अनुमति दी है।अनियंत्रित उड़ानों पर सख्ती इस बार अनियंत्रित उड़ानों को रोकने के लिए शटल सेवाओं की संख्या सीमित रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.