केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
किशनगंज, जून 14 -- किशनगंज, एक संवाददाता बाबा केदारनाथ के दर्शन की आस और मन में अगाध श्रद्धा लिए रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा केदार' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन पकड़ने से पहले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। केदारनाथ धाम की इस पावन यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। यात्रा पर जा रहे भक्तों ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे बाबा के दरबार में पहुंचकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.