नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- हिमालय की गोद में बैठे भगवान केदार के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त लंबी यात्रा करके जाते हैं। केदारनाथ के लिए इस समय नया सीजन चल रहा है। हजारों श्रद्धालु इस वक्त भी भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल में से एक की ओर जा रहे हैं। लेकिन अब ऐसे समय में एक छोटे से परिवार की रोते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में व्यक्ति चिल्लाते हुए केदारनाथ के आसपास होने वाली असुविधा पर अपना गुस्सा जाहिर करता है। पास ही खड़ी एक महिला और बच्चा रोता हुआ नजर आता है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में व्यक्ति लोगों से केदारनाथ न जाने की अपील करता है, यह कहते हुए कि वहाँ प्रबंधन खराब है और भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान डंडा लेकर खड़े गार्ड्स ने लोगों के साथ मारपीट की। उसकी पत्नी और छोटा बेटा भी काफी परेशान दिखाई देत...