केदारनाथ और रथ वाली कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
बागपत, अगस्त 6 -- दाहा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। बागपत से होकर गुजर रहे कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की आस्था के साथ-साथ अनोखी और आकर्षक कांवड़ों की भी झलक देखने को मिल रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब की ओर जा रहे शिवभक्तों की अलग-अलग शैली की कांवड़ राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भड़ल गांव में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी शिवभक्त अमित अपनी मनमोहक केदारनाथ स्वरूप कांवड़ लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह कांवड़ उन्होंने स्वयं लकड़ी और फोम से तैयार की है। इसकी सुंदर बनावट और केदारनाथ धाम की झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और श्रद्धालु इसके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। वहीं, हरियाणा के झज्जर निवासी इशांत अपने साथियों के साथ रथ वाली कांवड़ लेकर बागपत पहुंचे। उनकी टोली रस्सी के सहारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.