देहरादून, मार्च 10 -- उत्तराखंड में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है जिसमें बदरीनाथ के लिए 57 करोड़ और केदारनाथ के लिए 63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू होगी जिसके लिए सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है।बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित केनाल रोड कार्यालय के पास संपन्न हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.