देहरादून, नवम्बर 5 -- Kedartal Lake Flood Warning: उत्तरकाशी की केदारताल झील भविष्य में आपदा का कारण बन सकती है। इसका प्राकृतिक बांध टूटा तो महज 45 मिनट में गंगोत्री तक बाढ़ की लहर पहुंच सकती है। शुरुआती 15 मिनट में इसका प्रवाह 2800 घनमीटर प्रति सेकंड तक पहुंचने का अनुमान है। गंगोत्री पहुंचने पर भी इसकी रफ्तार 1450 घनमीटर प्रति सेकंड रह सकती है। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच), रुड़की के वैज्ञानिकों के शोध में यह खतरा सामने आया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिमोट सेंसिंग में प्रकाशित इस अध्ययन में झील के विस्तार, जलवायु परिवर्तन और झील टूटने की स्थिति में संभावित बाढ़ का आकलन किया गया है। यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे पर देहरादून में बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई रास्ते रहेंगे बंद अध्ययन के अनुसार में केदारताल का क्षेत्रफल 64,455.86 वर्गमीटर था। ...