वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, संवाद। केदारघाट पर गुरुवार को झांसी के 28 वर्षीय युवक का शव गंगा में उतराया मिला। पुलिस के अनुसार उसने गंगा में कूदकर जान दे दी। वह परिवार वालों से कहकर आया था कि उसे काशी में मोक्ष पाना है। गंगा में समाधि लेनी है। भेलूपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झांसी के खंदरका (इटायल) निवासी 28 वर्षीय अनुपम दीक्षित को पेट में घाव था। इससे वह परेशान रहता था। पहली जुलाई को वह घर से यह कहकर निकला कि अब जीना नहीं चाहता। वह काशी में गंगा में जल समाधि लेकर मोक्ष पाना चाहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे रोका गया लेकिन एक कथित बाबा के साथ वह वाराणसी आ गया। वह घर पर बात करता था। बताता था कि वह पूजा-पाठ कर रहा है। मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भरथरा गांव निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार ब...