देहरादून, मार्च 30 -- रुद्रप्रयाग। शराब बंदी को लेकर महिला मंगल दलों ने गुप्तकाशी से रैली निकाली। महिला मंगल दलों ने केदारघाटी को नशामुक्त बनाने के लिए रायवाला तक जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने कहा कि गांवों में शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी आवाज उठाई है। महिलाओं ने जागरूकता रैली में लगातार नशामुक्त देवभूमि बनाने को लेकर आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.