सहरसा, सितम्बर 9 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद नदी किनारे बसे गांवों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। पानी कम होने के बजाय अब लोगों के घर और आंगन तक पहुंच गया है। केदली पंचायत के असैय पुनर्वास, रामपुर पुनर्वास और केदली पुनर्वास में एक सप्ताह से अधिक समय से जलभराव के बीच रह रहे सैकड़ों परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर-आंगन में कई दिनों से जमा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे उठ रही दुर्गंध के बीच लोगों के लिए दैनिक जीवन के काम करना मुश्किल हो गया है। पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी ने जलभराव से परेशान सैकड़ों परिवारों को प्रशासनिक स्तर पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीण गंगा यादव, राजीव यादव, रोशन यादव सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से जलभराव से घिरे परिवारों का तत...