केदली गुरुद्वारा में मनाया गया वैशाखी पर्व
चतरा, अप्रैल 14 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के केदली कला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा दीप सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में सिख समुदाय का महान पर्व वैशाखी सजाना दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पिछले दो दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। वहीं विभिन्न लोगों द्वारा शबद गुरुवाणी का कीर्तन गायन किया गया। वक्ताओं ने वैशाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला। ज्ञात हो कि वैशाखी के दिन ही पंजाब के आनंदपुर साहिब में 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने पंच प्यारों को अमृत छकाकर, एक अलग पहचान प्रदान करते हुए खालसा पंथ की स्थापना कराई थी। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इसमें विभिन्न समु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.