रामगढ़, अगस्त 17 -- केदला, निज प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर केदला कोयलांचल और इसके आसपास क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोम बल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान शिव को जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, आक, पुष्प एवं फल अर्पित कर घर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। महिलाओं और युवतियों के साथ साथ पुरुष और बच्चों ने भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन की तीसरी सोमवार...