रामगढ़, जुलाई 14 -- केदला, निज प्रतिनिधि। इनमोसा हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को केदला वाशरी में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष एके आर्या ने की और संचालन जेपी झा ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान केबीपी परियोजना शाखा कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष द्वारिका महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मदन प्रताप सिंह को, उपाध्यक्ष तपेश कुमार उपाध्याय, सचिव मो. नौशाद अहमद, सहसचिव संजीव कुमार शर्मा, संगठन मंत्री मो. हैदर हुसैन, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा सहकोषाध्यक्ष तपेश्वर यादव को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रुप में योगेश हेंम्ब्रम, दिलीप प्रसाद, आशुतोष कुमार, प्रिंस कुमार और मिहिलाल बासकी को जिम्मेदारी स...