रामगढ़, जनवरी 22 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर मजदूर क्लब में 25 जनवरी को हजारीबाग सांसद का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक केदला नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता घाटो मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार और संचालन रितेश कुमार सिंह किया। बैठक में सांसद संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए चर्चा किया गया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी महतो, सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, जिला मंत्री किरण देवी, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, सुधीर सिंह, संजीत कुमार, राजेश रजवार, उमाकांत सिंह, मंटू साही, धनंजय रजवार, संजीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.