रामगढ़, मई 11 -- केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन सीटू ने केंद्र सरकार की ओर से लागु किए गए चार लेबर कोड के विरोध में सोमवार को केदला भूगर्भ परियोजना में उसकी प्रतियां जलाई। कार्यक्रम का नेतृत्व कन्हैया रविदास ने की। कामगारों को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सचिव सदस्य बसंत कुमार और बलभद्र दास ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उनका आरोप था कि चार लेबर कोड लागू होने से श्रमिकों के पुराने अधिकार कमजोर होंगे और उद्योगपतियों को अधिक लाभ मिलेगा। नेताओं ने कहा कि सरकार श्रमिकों की सुरक्षा, स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को खत्म कर उन्हें फिर से गुलामी की ओर धकेलना चाहती है। सीटू नेताओं ने कहा कि नए श्रम कानूनों से काम के घंटे बढ़ेंगे, ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा तथा ट्रेड यूनियन अधिकारों पर भी असर पड़ेगा। उन्ह...