रामगढ़, मार्च 24 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सोमवार को केदला दो नंबर, केदला तीन नंबर और लइयो स्थित भगत सिंह चौक पर ग्रामीणों ने शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का 95 वां शहादत दिवस मनाया। लइयो में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेद्र प्रसाद सिंह और संचालन मुखिया मदन महतो ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित दासो महतो, बद्री सिंह, बसंत महतो, चंद्रभानु प्रताप, तेजनारायण करमाली, मोबिन अंसारी, किस्टो सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह की भारत की आजादी में अहम भूमिका रही। उनकी शहादत देश के लिए क्रांति का काम किया।देश के नवजवानों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर भारत को आजाद कराया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वहीं केदला तीन नंबर मोड़ और केदला दो नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.