रामगढ़, मई 16 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के केदला भूगर्भ परियोजना तीन नंबर माइंस के पास स्थित ट्रांसफार्मर के पास पोल पर काम कर रहे दो मजदूर विद्युत प्रवाह से घायल हो गए। जहां एक की मौत घटनास्थल परी हो गई वहीं दूसरे का नाजुक स्थिति बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठेकेदार विपिन शर्मा के दो मजदूर केदला भूगर्भ परियोजना तीन नंबर माइंस के पास स्थित ट्रांसफार्मर के पास एक पोल पर चढ़कर जंफर जोड़ने का काम कर रहे थे। यह लाइन परियोजना के एलसीएच कॉलोनी में जाता है।मेंटेनेंश यह भी पढ़ें- केदला में विद्युत प्रवाह से एक की मौत एक घायल का काम पिछले कुछ दिनों से यहां पर चल रहा था। ठेकेदार ने बताया कि सब स्टेशन से शटडाउन लेकर और वहां पर ताला जड़ दिया गया था। उसके बाद मजदूर पोल...