रामगढ़, जून 29 -- केदला, निज प्रतिनिधि। तंबाकू नियंत्रण कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मांडू अंचल प्रशासन ने वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के साथ संयुक्त रुप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में अंचलाधिकारी तृप्ती विजया कुजूर, अंचल निरीक्षक सुबाश कुमार एवं वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार के अलावे अन्य लोग शामिल थे। टीम ने ओपी क्षेत्र के हाउसिंग मोड़, केदला तीन नंबर, चोपड़ा मोड़ तथा करमटिया मोड़ स्थित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित धारा 6ए एवं 6बी के उल्लंघन के मामले पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर मौके पर ही नियमानुसार अर्थदंड लगाया गया। साथ ही सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी ...