रामगढ़, दिसम्बर 23 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला और इसके आसपास के क्षेत्र में मंगलवार की अल सुबह से लगभग दस बजे दिन तक कोहरा छाया रहा। कोहरा और शीतलहर के कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही पूरा क्षेत्र कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की बूंदें सुबह तक छतों से टपकती मिली। कड़ाके की ठंड के कारण लोग परेशान रहे और जनजीवन बेहाल रहा। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से ठंड बढ़ी हुई है। कोहरा छंटने के बाद ही लोगों को सूर्य का दर्शन हो पा रहा है। वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, हीटर और ब्लोअर का सहारा ले हुए देखे गए। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.