रामगढ़, अप्रैल 1 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला भुगर्भ परियोजना में बुधवार को चार लेबर कोड के विरोध में परियोजना में काम करने वाले कामगारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया। मौके पर पिट मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कन्हैया रविदास ने किया। इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव बलभद्र दास ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन और स्वतंत्र फेडरेशनों ने ट्रेड यूनियनों से आहवान किया था कि एक अप्रैल को काला बिल्ला लगाकर काला दिवस के रुप में मनाएं। यह दिन केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार लेबर कोड के क्रियान्वयन और केंद्रीय नियमों के अधिसूचना के लिए पहले से घोषित तिथि है। ट्रेड यूनियन लगातार इन श्रम विरोधी नियोजकता समर्थक श्रम संहिताओं का विरोध करती रही है।जिन्हें तथा कथित श्रम सुधार नाम पर लाया गया है। 12 फरवरी 2026 को आम हड़ताल के बाद भी केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.