रामगढ़, जनवरी 6 -- केदला, निज प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत घाटो मंडल के महुआ धौड़ा में गरीब, असहाय, विकलांग, वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच हजारीबाग सांसद मनिष जायसवाल के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण घाटो मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार, सांसद प्रतिनिधि घाटो मंडल शंकर करमाली, उमेश कुमार यादव, रंजीत कुमार, शिवा कुमार सहित अन्य लोगों ने किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि दिन में शीतलहरी और रात में कनकनी बढ़ गया है। इसलिए आपलोगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। विशेष रुप से बच्चे और बुजुर्गों का ख्याल इस ठंड में ज्यादा रखना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.