रामगढ़, दिसम्बर 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत केदला नावाडीह से होते हुए गोसी-लइयो सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को शुरु हो गया। इस संबंध में लइयो दक्षिणी पंचायत की मुखिया गीता देवी ने कहा कि यह सड़क आज से पांच दशक पूर्व बिहार सरकार ने बनाया था। यह कोयलांचल क्षेत्र है। कोयला खदानों के राष्ट्रीय करण के बाद इस सड़क का मरम्मत ना ही सरकार कराई और ना ही कोल इंडिया की अनुसंगी कंपनी सीसीएल। यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी थी की इस पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया था। इसके निर्माण के लिए पूर्व सांसद और विधायक से लेकर वर्तमान सांसद और विधायक को पत्र लिखने का काम किया। लेकिन इस सड़क की महत्व को देखते हुए वर्तमान विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो ने पहल किया और आज यह सड़क बनना शुरु हो गया है। इस क्षेत्र के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.