केदला ओपन कास्ट में जलभराव ने बढ़ाई सीसीएल की मुश्किल
रामगढ़, सितम्बर 26 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की केदला ओपन कास्ट माइंस में भारी जलभराव ने परियोजना की कार्यप्रणाली और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खदान का बड़ा हिस्सा पानी में डूब चुका है। बड़ी मात्रा में निकासी योग्य कोयला भी जलमग्न बताया जा रहा है। खदान का वॉटर पॉन्ड पूरी तरह भर चुका है और पानी ऊपरी सतह को छूते हुए हॉल रोड की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में पानी खदान में पहुंचा कैसे और समय रहते इसे रोकने अथवा निकालने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा सकी। केदला उत्खनन परियोजना की यह खदान करीब पांच वर्षों तक बंद रहने के बाद फिर से शुरू की गई थी। नई जमीन के अधिग्रहण के बाद केदला फेज-टू अंतर्गत केदला डायवर्जन माइंस को मंजूरी मिली और खनन कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.