सिमडेगा, मार्च 6 -- बानो, प्रतिनिधि।होली के अवसर पर केतुंगाधाम स्थित सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वनवासी कल्याण आश्रम की प्रेरणा से श्री हरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह धाम पुजारी प्रदीप गोस्वामी ने भगवा ध्वज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अबीर एवं पुष्प अर्पित किए। मौके पर मानव धर्म रक्षक संघ, केतुंगाधाम के संरक्षक केशव चन्द्र पाणिग्राही एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी ध्वज पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को होली पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.