गढ़वा, फरवरी 28 -- केतार, प्रतिनिधि। केतार बाजार स्थित लाजवाब रेस्टोरेंट के समीप शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार बांसडीह गांव के दर्जनों छात्र लोहिया समता उच्च विद्यालय में 11वीं की परीक्षा देकर लौटे थे। उसी दौरान रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। उसी दौरान परसोडीह और केतार के दो युवक वहां पहुंचे और बांसडीह निवासी आशीष कुमार गुप्ता पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने उसका बाल पकड़कर बेरहमी से उसकी पिटाई की। आशीष को बचाने पहुंचे उसके गांव के रघुनंदन कुमार गुप्ता को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। घटना से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। भुक्तभोगी आशीष ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.