केतन हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नैनीताल, जून 16 -- भवाली, संवाददाता। टिहरी निवासी केतन लाल हत्याकांड को लेकर डॉ. आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन रामगढ़ के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि टिहरी गढ़वाल निवासी केतन लाल की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते अनुसूचित समाज से होने के कारण केतन लाल के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और निर्ममता से उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान डॉ. आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र, संरक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र प्रेम पथिक, त्रिलोचन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार, गणेश आर्या, नीरज आर्या आदि रहे। यह भी पढ़ें- केतन हत्याकांड के दोषियों पर कड़ी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.