केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के खोलगढ़ गांव में हुए केतन लाल हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को रुद्रपुर स्थित यूकेडी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोशन बिष्ट ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि खोलगढ़ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि समाज में दलित समुदाय को लेकर गलत अवधारणाएं फैल रही हैं, जो चिंता का विषय है। यूकेडी ने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने, वास्तविक साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने और सभी दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.