नई दिल्ली, जून 30 -- केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। केतन की मंगेतर और आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने वकील आशुतोष श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गोयल परिवार ने वकील के तौर पर हायर नहीं किया है। बता दें कि आशुतोष श्रीवास्तव की बार मीडिया के सामने आकर सिया गोयल के वकील होने का दावा कर चुके हैं। वहीं साहिल ने कहा कि श्रीवास्तव ने सिया के साइन धोखे से लिए होंगे। साहिल ने आशुतोष श्रीवास्तव पर धमकाने का भी आरोप लगाया है।साहिल ने वकील पर लगाए गंभीर आरोप साहिल ने कहा कि उनके परिवार ने विपुल दुशिंग को वकील रखा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार आशुतोष के खिलाफ कोर्ट में याचिका फाइल की है। साहिल ने यह भी बताया कि सिया और केतन के साथ प्रीवेडिंग फोटोशूट के लिए साथ में वह भी बाली जाने वाला था। लेकिन केतन का पा...