केतन मर्डर केस में नया ट्विस्ट: अब सिया के प्रेमी चेतन के सहपाठी को क्यों उठा ले गई पुलिस? कड़ी पूछताछ
पुणे, जुलाई 3 -- महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट के युवा व्यवसायी केतन अग्रवाल की कथित हत्या मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। मामले की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस ने अब हत्या के मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया के प्रेमी और सह आरोपी चेतन चौधरी के एक क्लासमेट को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उस छात्र को केतन के मर्डर के प्लान के बारे में पहले से ही जानकारी थी। जांचकर्ताओं को शक है कि इस छात्र को वारदात की कथित साजिश के बारे में पता था। इस लिहाज से वह इस मामले में एक अहम गवाह बन सकता है। सूत्रों के हवाले से न्यूज 18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि चेतन के इस सहपाठी को कथित हत्या की योजना के बारे में जानकारी थी और केतन की हत्या के बाद वह चेतन चौधरी और सिया गोयल से मिला था। पुलिस अब उसकी दोनों आरोपियों के साथ हुई बातचीत और साजिश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.