पुणे, जून 25 -- पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले की खाई में धकेलकर की गई निर्मम हत्या के मामले में जांच एक बार फिर नई दिशा लेती दिख रही है। मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब पूछताछ के दौरान एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने, योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने अपनी भूमिका को कम करने और पूरी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, सिया और चेतन दोनों ने घटनाक्रम को लेकर विरोधाभासी बयान दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि चेतन चौधरी ने दावा किया है कि वह सिया के साथ भागकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता था, लेकिन सिया ने केतन अग्रवाल को हमेशा के लिए खत्म करने पर जोर दिया। चेतन का कहना है कि वह केवल सि...