केतन प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बागेश्वर, जून 16 -- दवेंद्र पांडे, बागेश्वर। टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में केतन की कथित हत्या के मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रतापनगर के देवल गांव में हुई घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उनका आरोप है कि एक अनुसूचित जाति समुदाय के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आए तथ्यों और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की भी जांच की जानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.