अल्मोड़ा, जून 16 -- रणजीत मेहरा, स्याल्दे। टिहरी के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवलगांव में 18 साल के केतन लाल की हत्या पर लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने रैली निकाली और तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की। मंगलवार को स्याल्दे क्षेत्र के लोगों ने रैली निकालकर केतन के लिए न्याय मांगा। केतन के कातिलों को फांसी दो के नारे लगाते हुए लोग बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की तस्वीर के साथ तहसील पहुंचे। यहां तहसीलदार आबिद अली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उतराखंड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, एड ललित बिष्ट, एड राकेश बिष्ट आदि ने प्रकरण का गंभीर बताया।सरकार यह भी पढ़ें- रानीखेत में केतन को न्याय की मांग उठी से केतन के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा पीड़ित परिवार को आर्थ...