केतन को कैसे दिया खाई में धक्का, सिया और चेतन उगलेंगे सारे राज! दोनों को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची पुलिस
नई दिल्ली, जून 28 -- पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में पुलिस की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। घटना के करीब 10 दिन बाद रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले ले जाकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट कराया। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या वाले दिन दोनों ने किस तरह इस वारदात को अंजाम दिया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दोनों आरोपियों को उसी जगह ले जाया गया, जहां से कथित तौर पर केतन अग्रवाल को धक्का देकर नीचे गिराया गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर यह देखा कि आरोपी किस रास्ते से किले तक पहुंचे, किस जगह खड़े हुए, किस तरह अपनी योजना को अंजाम दिया और पूरी घटना किस क्रम में हुई। इस दौरान आरोपियों से मौके पर ही पूछताछ भी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.