नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Ketan Agrawal Murder Case: लोहागढ़ किले के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे पुलिस ने शनिवार को वाडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट फाइल कर दी है। पुलिस ने इस केतन की मंगेतर सिया गोयल, उसके प्रेमी चेतन चौधरी और उनके साथी रितेश संजय हंगे को आरोपी बनाया है। तीनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद सभी तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों को एकत्रित कर अदालत में चार्जशीट प्रस्तुत कर दी गई है। इस चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में आरोपियों ने केतन को गंभीर रूप से अपाहिज बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के बाहर के कई लोगों से संपर्क भी किया था। बाद में उन्हें डर लगा कि सुपारी लेने वाला व...